देश की खबरें | लद्दाख में पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या पांच गुना बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या पांच गुना बढ़ी हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लेह, 24 सितम्बर लद्दाख में पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या पांच गुना बढ़ी हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आने के बाद इस केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,771 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि 13 सितंबर को लद्दाख में कोविड-19 के 30 रोगी उपचाराधीन थे जिनमें 28 लेह के और दो कारगिल के थे। बृहस्पतिवार को 164 रोगियों का उपचार चल रहा था जिनमें 161 लेह के और तीन कारगिल के हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी 21 नए मामले लेह में सामने आए, वैसे किसी भी रोगी की मौत नहीं हुई ।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अभी तक संक्रमण से 207 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह के 149 और करगिल के 58 लोग थे।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पांच कोविड-19 रोगी संक्रमणमुक्त हुए। अबतक 20,400 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड