देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 17,692 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में 2,487 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,31,21,599 हुई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 17,692 हो गयी है।

नयी दिल्ली, 15 मई भारत में एक दिन में 2,487 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,31,21,599 हुई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 17,692 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 13 और मरीजों की मृत्यु के बाद देश में मृतकों की संख्या 5,24,214 पर पहुंची। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गयी।

आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 404 मामलों की कमी दर्ज की गयी। संक्रमण की दैनिक दर 0.61 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.62 प्रतिशत दर्ज की गयी।

मंत्रालय के अनुसार, इस बीमारी से अब तक उबरने वाले मरीजों की संख्या 4,25,79,693 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 191.32 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 13 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से आठ की मौत केरल, चार की दिल्ली और एक मरीज की मौत महाराष्ट्र में हुई।

इस महामारी से देश में अब तक कुल 5,24,214 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,47,854 की महाराष्ट्र में, 69,363 की केरल, 40,105 की कर्नाटक, 38,025 की तमिलनाडु, 26,192 की दिल्ली, 23,513 की उत्तर प्रदेश और 21,203 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी