देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख के पार, एक दिन में सबसे अधिक 5,324 नये मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। वहीं सोमवार को राज्य में एक दिन में सबसे अधिक 5,324 नये मामले सामने आए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 27 जुलाई कर्नाटक में कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। वहीं सोमवार को राज्य में एक दिन में सबसे अधिक 5,324 नये मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 से 75 और लोगों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर कर्नाटक में अबतक 1,953 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, इस अवधि में 1,847 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद असपतालों से छुट्टी दी गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 7924 नए केस, 227 की मौत: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 1,01,465 हो गई है। वहीं राज्य में अबतक 1,953 लोगों की मौत हुई है जबकि 37,685 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

विभाग ने बताया कि सोमवार को सामने आए 5,324 नये मामलों में सबसे अधिक 1,470 मामले अकेले बेंगलुरु शहर में आए हैं।

यह भी पढ़े | बीजेपी का तंज- इंदिरा गांधी ने 50 बार आर्टिकल 356 का प्रयोग कर सरकारों को खत्म किया था.

इससे पहले राज्य में सबसे एक दिन सबसे अधिक नये मामले आने का रिकॉर्ड 26 जुलाई को बना था तब कुल 5,199 नये मामले सामने आए थे।

यह लगातार चौथा दिन है जब राज्य में 5000 के करीब नये मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी