COVID-19: भारत में कोविड मरीजों की संख्या घटकर 3,422 हुई

भारत में कोविड-19 से संक्रमण के 514 नए मामले दर्ज किए गए वहीं इस बीमारी के मरीजों की संख्या घटकर 3,422 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Covid-19 (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी: भारत में कोविड-19 से संक्रमण के 514 नए मामले दर्ज किए गए वहीं इस बीमारी के मरीजों की संख्या घटकर 3,422 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे की अवधि में तीन मौतें हुईं. महाराष्ट्र में दो और कर्नाटक में एक मरीज की मौत हो गई. पांच दिसंबर, 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंकों में आ गई थी, लेकिन कोविड-19 के नए उप-स्वरूप जेएन.1 के उभरने और ठंड के मौसम के बाद मामले बढ़ने लगे.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पांच दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में अधिकतम 841 नए मामले सामने आए, जो मई 2021 में दर्ज किए गए चरम मामलों का 0.2 प्रतिशत है. कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों में से 92 प्रतिशत लोग घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं. आधिकारिक सूत्र ने कहा कि मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1’ उपस्वरूप की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या तथा मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है.’’

देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति भयावह हो गई थी और सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड- 19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड