जरुरी जानकारी | जागरण प्रकाशन का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 62.7 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदी दैनिक ‘दैनिक जागरण’ का प्रकाशन करने वाली कंपनी ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ (जेपीएल) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 62.7 प्रतिशत बढ़कर 66.76 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई हिंदी दैनिक ‘दैनिक जागरण’ का प्रकाशन करने वाली कंपनी ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ (जेपीएल) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 62.7 प्रतिशत बढ़कर 66.76 करोड़ रुपये हो गया।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 41.03 करोड़ रुपये रहा था।

जागरण प्रकाशन ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी परिचालन आय 3.6 प्रतिशत बढ़कर 460.05 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 444.11 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 2.79 प्रतिशत बढ़कर 421.27 करोड़ रुपये हो गया।

समीक्षाधीन अवधि में जागरण प्रकाशन की मुद्रण, प्रकाशन एवं डिजिटल खंड से आय 7.5 प्रतिशत बढ़कर 355.36 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, एफएम रेडियो कारोबार से आमदनी 17.24 प्रतिशत घटकर 49.32 करोड़ रुपये रही।

कंपनी की बाहरी विज्ञापन, कार्यक्रम आयोजन जैसे अन्य खंडों से आय 2.86 प्रतिशत बढ़कर 56.11 करोड़ रुपये हो गई।

प्रिंट, डिजिटल और रेडियो व्यवसाय से कुल विज्ञापन राजस्व इस तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 311.58 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 296.66 करोड़ रुपये था।

जून तिमाही में जागरण प्रकाशन की कुल आय 9.47 प्रतिशत बढ़कर 511.5 करोड़ रुपये हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी