देश की खबरें | राजग सरकार बिहार की जनता पर बोझ, 15 साल पुरानी गाड़ी की तरह इसे खत्म कर देना चाहिए: तेजस्वी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि दो दशक पुरानी सरकार को ठीक उसी तरह बदलने का समय आ गया है, जैसे राज्य में प्रदूषण फैलाने के कारण 15 साल पुराने वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है।

पटना, एक मार्च राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि दो दशक पुरानी सरकार को ठीक उसी तरह बदलने का समय आ गया है, जैसे राज्य में प्रदूषण फैलाने के कारण 15 साल पुराने वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है।

यादव ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार अब राज्य के लोगों पर ‘‘बोझ’’ बन गई है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार में 15 साल पुरानी गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है क्योंकि वो अधिक धुआं फेंकती है, प्रदूषण बढ़ाती है और जनता के लिए हानिकारक है तो फिर राजग की 20 साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी?’’

उन्होंने कहा, ‘‘20 वर्ष की (मुख्यमंत्री) नीतीश (कुमार) सरकार ने विगत साल में बिहार की हर गली, हर टोले, हर गांव में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी भयंकर प्रदूषण फैला दिया है।’’

तेजस्वी ने कहा, ‘‘नीतीश-भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। अब यह सरकार बिहारवासियों पर बोझ बन चुकी है। अब इसे बदलना अति आवश्यक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि अब 20 साल पुरानी खटारा, जर्जर, बीमार और थकी हुई अविश्वसनीय नीतीश-राजग सरकार को हटा कर एक नयी सोच, नए नजरिए, नए जोश और नयी दिशा वाली युवा और नौकरी-रोजगार एवं विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना है तथा नया बिहार बनाना है।’’

जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार ने 2013 में भाजपा से नाता तोड़ लिया था। वह 2015 से 2017 के बीच राजद के साथ सत्ता साझा करने के बाद भाजपा में लौट आए थे। वह 2022 में फिर से राजद नीत 'महागठबंधन' में शामिल हो गए लेकिन पिछले साल वह फिर से राजग में शामिल हो गए।

सिम्मी अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू