देश की खबरें | राष्ट्रीय महिला आयोग ने ओडिशा के डीजीपी से छात्रा के आत्मदाह मामले में रिपोर्ट मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बालासोर में यौन उत्पीड़न की कथित घटना के बाद कॉलेज की एक छात्रा द्वारा आत्मदाह करने की घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

भुवनेश्वर, 13 जुलाई ओडिशा के बालासोर में यौन उत्पीड़न की कथित घटना के बाद कॉलेज की एक छात्रा द्वारा आत्मदाह करने की घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

बालासोर में एक कॉलेज की छात्रा द्वारा आत्मदाह को ‘‘बेहद परेशान करने वाली’’ घटना बताते हुए, आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने ओडिशा के डीजीपी से ‘‘निष्पक्ष और समयबद्ध’’ तरीके से जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

आयोग ने ओडिशा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़िता को सभी आवश्यक चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता निःशुल्क उपलब्ध कराने को भी कहा।

आयोग ने कहा, ‘‘कार्रवाई रिपोर्ट तीन दिन के भीतर आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जानी चाहिए।’’

इसने कहा कि बालासोर के एक सरकारी कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा ने विभागाध्यक्ष द्वारा यौन उत्पीड़न और शैक्षणिक धमकियों का सामना करने के बाद कथित तौर पर खुद को आग लगा ली।

आयोग ने कहा कि 90 प्रतिशत तक झुलसी छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\