विदेश की खबरें | बांग्लादेश में भीड़ ने रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ की, जांच समिति गठित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के बांग्लादेश के सिराजगंज जिला स्थित पैतृक घर पर भीड़ ने हमला कर तोड़फोड़ की। इस घटना की जांच के लिए अधिकारियों ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। मीडिया की खबरों से बुधवार को यह जानकारी मिली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 11 जून नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के बांग्लादेश के सिराजगंज जिला स्थित पैतृक घर पर भीड़ ने हमला कर तोड़फोड़ की। इस घटना की जांच के लिए अधिकारियों ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। मीडिया की खबरों से बुधवार को यह जानकारी मिली।

एक आगंतुक आठ जून को अपने परिवार के साथ सिराजगंज जिले में स्थित कचहरीबाड़ी गया था। कचहरीबाड़ी को रवींद्र कचहरीबाड़ी या रवींद्र स्मारक संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है।

‘बीडीन्यूज डॉट कॉम’ की खबर में कहा गया कि वहां मोटरसाइकिल पार्किंग के शुल्क को लेकर प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी के साथ उसका विवाद हो गया। इसके बाद आगंतुक को कथित तौर पर एक कार्यालय के कमरे में बंद कर दिया गया और उससे मारपीट की गई।

घटना से उत्तेजित स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में भीड़ ने कचहरीबाड़ी के सभागार पर हमला करके तोड़फोड़ की और संस्थान के एक निदेशक की पिटाई की।

बीएसएस समाचार एजेंसी ने बताया कि इस घटना के बाद पुरातत्व विभाग ने हमले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। कचहरीबाड़ी के संरक्षक मोहम्मद हबीबुर रहमान ने पत्रकारों को बताया कि प्राधिकरण ने ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ के कारण कचहरीबाड़ी में आगंतुकों के प्रवेश को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

बीएसएस ने रहमान के हवाले से बताया कि जांच समिति को अगले पांच कार्य दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

राजशाही डिवीजन के शहजादपुर में स्थित कचहरीबाड़ी टैगोर परिवार का पैतृक घर और राजस्व कार्यालय है। रवींद्रनाथ टैगोर ने इसी हवेली में रहते हुए अपनी कई साहित्यिक कृतियां रची थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट