देश की खबरें | नागपुर में नाबालिग लड़की ने ‘मौत के बाद क्या होता है’ खोजने के बाद खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में 17 वर्षीय लड़की ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने इंटरनेट पर “मौत के बाद क्या होता है” खोजा था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 28 जनवरी महाराष्ट्र के नागपुर में 17 वर्षीय लड़की ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने इंटरनेट पर “मौत के बाद क्या होता है” खोजा था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह लड़की एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी और अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता नागपुर में भारतीय रिज़र्व बैंक में क्षेत्रीय निदेशक हैं।

उनके मुताबिक, वह अक्सर इंटरनेट पर मौत और विदेशी संस्कृतियों के बारे में खोजबीन करती थी।

पुलिस ने बताया कि उसने पहले अपनी कलाई पर कथित तौर पर चाकू से वार किया और ऑनलाइन ऑर्डर किए गए 'पत्थर के ब्लेड वाले चाकू' से क्रॉस के निशान बनाए, तथा फिर अपनी जान देने के लिए अपना गला रेत लिया।

पुलिस ने बताया कि उसकी मां ने सोमवार सुबह करीब 5.45 बजे छत्रपति नगर स्थित अपने घर के शयनकक्ष में उसे खून से लथपथ पाया और शोर मचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

धंतोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसकी जांच करने पर पता चला कि वह गूगल पर "मृत्यु के बाद क्या होता है" के बारे में जानकारी खोज रही थी।

उन्होंने कहा कि उसने अपनी डायरियों में विदेशी संस्कृतियों के बारे में विस्तार से लिखा है।

पुलिस को पता चला कि लड़की को यूरोपीय संस्कृति में खास दिलचस्पी थी और वह कुछ समय से मौत को लेकर जानकारी हासिल कर रही थी।

अधिकारी के मुताबिक, इससे पता चलता है कि वह कई हफ्तों से आत्महत्या की योजना बना रही थी।

अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि लड़की ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थी।

धंतोली पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज