जरुरी जानकारी | वाणिज्य मंत्रालय आयात में असामान्य वृद्धि पर रख रहा है नजर: बर्थवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने मंगलवार को कहा कि वाणिज्य मंत्रालय ने वस्तुओं के आयात में ‘असामान्य तेजी’ पर नजर रखना शुरू कर दिया है। निगरानी में अगर यह पाया गया कि आयात में यह वृद्धि किसी गड़बड़ी के कारण हुई है, तो कार्रवाई की जाएगी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने मंगलवार को कहा कि वाणिज्य मंत्रालय ने वस्तुओं के आयात में ‘असामान्य तेजी’ पर नजर रखना शुरू कर दिया है। निगरानी में अगर यह पाया गया कि आयात में यह वृद्धि किसी गड़बड़ी के कारण हुई है, तो कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने पिछले महीने भारत में तरल रूप में सोने के अवैध प्रवाह को रोकने के लिए कुछ कोलाइडल कीमती धातुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

कोलाइडल कीमती धातुओं में तरल रूप में फैले सोने या चांदी के नैनोकण पाये जाते हैं।

बर्थवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने आयात में उछाल की निगरानी शुरू कर दी है। हम विभाग के भीतर नियमित निगरानी कर रहे हैं। हम विभिन्न मंत्रालयों को भी आयात में तेजी की रिपोर्ट भेज रहे हैं ताकि वे भी अपने स्तर पर निगरानी कर सकें और जब भी हमें कोई असामान्य उछाल दिखाई दे... अगर हमें लगता है कि यह उछाल किसी गड़बड़ी के कारण है, तो हम इसे रोकने के लिए डीजीएफटी के अधिकार क्षेत्र का भी उपयोग करेंगे।’’

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) वाणिज्य मंत्रालय की एक इकाई है जो देश के आयात और निर्यात से संबंधित मुद्दों पर विचार करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी वस्तुओं को आयात में वृद्धि के नजरिये से देख रहे हैं। हम इसका विस्तार से विश्लेषण कर रहे हैं और संबंधित मंत्रालयों से स्वयं इसकी जांच करने और सुधारात्मक उपाय करने के लिए कह रहे हैं।’’

सचिव ने यह भी कहा कि व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) को उन आयात पर गौर करने के लिए कहा गया है जो वर्तमान में दुनिया भर में विभिन्न मार्गों से व्यापार के बढ़ते चलन को देखते हुए घरेलू उद्योग को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अमेरिका के भारी शुल्क लगाए जाने से व्यापार के लिए अलग रास्तों का उपयोग हो रहा है क्योंकि कुछ देश कम शुल्क वाले देशों का फायदा उठा रहे हैं।

भारत ने जून में कुछ वस्तुओं के आयात में अचानक वृद्धि और माल की डंपिंग के खिलाफ कई जांच शुरू की।

मंत्रालय एक विश्व व्यापार निगरानी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया में भी है। यह काम हर महीने किया जाएगा।

इसमें उत्पादों और देशों के अनुसार आयात में वृद्धि, उन आयात को रोकने के लिए उठाए गए कदमों और भारतीय उद्योग के लिए निर्यात के अवसरों जैसी जानकारी शामिल होगी।

देश का आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान बढ़कर 179.44 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 172.16 अरब डॉलर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\