देश की खबरें | ‘गद्दार’ कहे जाने को लेकर विधानपरिषद में मंत्री की शिवसेना(उबाठा) नेता के साथ नोकझोंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री शम्भूराज देसाई को ‘‘गद्दार’’ कहे जाने के बाद बृहस्पतिवार को विधानपरिषद में शिवसेना (उबाठा) नेता अनिल परब के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई।

मुंबई, 10 जुलाई महाराष्ट्र के मंत्री शम्भूराज देसाई को ‘‘गद्दार’’ कहे जाने के बाद बृहस्पतिवार को विधानपरिषद में शिवसेना (उबाठा) नेता अनिल परब के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई।

पर्यटन, खनन और पूर्व सैनिक कल्याण विभाग का प्रभार संभाल रहे देसाई ने यहां विधान भवन परिसर में संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

देसाई, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के नेता हैं।

मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्र में मराठी भाषी लोगों को आवास सुनिश्चित करने के कानूनी प्रावधानों पर सदन में चर्चा के दौरान यह नोकझोंक हुई।

देसाई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चर्चा मराठी लोगों के लिए आवास सुनिश्चित करने के कानूनी प्रावधानों पर हो रही थी। भाजपा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चित्रा वाघ ने सवाल किया कि क्या महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार ने ऐसा कोई कानूनी प्रावधान किया था। मैंने जवाब दिया कि उस सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया था।’’

मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि उनके जवाब से परब आक्रोशित हो गए।

देसाई ने कहा, ‘‘मैंने उद्धव ठाकरे नीत सरकार का जिक्र किया था, जिसका मैं पहले हिस्सा था। परब ने इस बात का उल्लेख किया और मुझे गद्दार कहा। मैंने भी इसी में जवाब दिया और इस कारण तीखी नोकझोंक हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\