देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जून राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत थी।

आईएमडी के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है और शुक्रवार को राजधानी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में 12 और 13 जून के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें नागरिकों को जरूरी सावधानियां बरतने, लगातार पानी पीते रहने, सीधे धूप से बचने और दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

बुधवार को दिल्ली में तापमान सूचकांक (हीट इंडेक्स) 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि आर्द्रता के साथ गर्मी का माप है। विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान 40.9 से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान