देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ मई राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 157 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\