देश की खबरें | दिल्ली में पारा चढ़ा, 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री ज्यादा है।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री ज्यादा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में सापेक्ष आर्द्रता 92 से 32 प्रतिशत के बीच बनी रही।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 28 जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में शाम चार बजे 24घंटों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 252 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी (252) में दर्ज किया गया। पड़ोसी फरीदाबाद में एक्यूआई (288), गाजियाबाद में (296), गुरुग्राम (273), नोएडा (236) और ग्रेटर नोएडा (237) में भी एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\