देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह हल्का कुहासा पड़ सकता है। यह बात भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कही है।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह हल्का कुहासा पड़ सकता है। यह बात भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कही है।

इसने बताया कि महानगर में रविवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसने कहा कि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

आर्दता 93 फीसदी दर्ज की गई।

आईएमडी ने कहा कि सोमवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े दर्शाते हैं कि वायु गणुवत्ता सूचकांक शाम छह बजकर पांच मिनट पर 408 (गंभीर श्रेणी) था।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 तथा 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड