देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, आने वाले दिनों में गिरेगा पारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आने का पूर्वानुमान है। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आने का पूर्वानुमान है। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

इस मौसम में यह अबतक का सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले पांच नवंबर को 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम सात बजे वायु गुणवत्ता 419 दर्ज किए जाने के साथ ही एक बार फिर यह ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई।

एक्यूआई शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू