देश की खबरें | राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तामपान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सोमवार को अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बांसवाड़ा 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे अधिक गर्म स्थान रहा।

जयपुर, चार अप्रैल राजस्थान में सोमवार को अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बांसवाड़ा 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे अधिक गर्म स्थान रहा।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के पश्चिमी भाग के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से लेकर 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वी भाग के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किये जा रहे हैं।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार राजस्थान के ज्यादातर भागों में गर्म हवाएं चल रही हैं।

विभाग ने आगामी पांच दिनों में पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, इस दौरान बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और जोधपुर जिलों में अति उष्ण लहर चलने की संभावना है।

शर्मा ने बताया कि राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान कोई नया मौसमी तंत्र विकसित नहीं होने से मौसम पूर्णतया शुष्क बना रहेगा तथा पश्चिमी हवाएं प्रभावी रहेंगी।

विभाग के अनुसार, सोमवार को बांसवाड़ा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर में 43.1 डिग्री, फलौदी में 42.8 डिग्री, जालौर-वनस्थली में 42.9-42.9 डिग्री, करौली में 42.1 डिग्री, अंता-धौलपुर-कोटा में 42-42 डिग्री, डूंगरपुर-टोंक में 41.9-41.9 डिग्री, जैसलमेर में 41.8 डिग्री, बूंदी में 41.7 डिग्री, सवाईमाधोपुर और चित्तौड़गढ़ में 41.6-41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू