भुवनेश्वर, 25 मई शहर में बीती रात गद्दा बनाने वाले एक कारखाने में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि संपत्ति और उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि यहां मंचेश्वर इलाके में स्थित कारखाने में देर रात करीब एक बजे आग लग गई।
उन्होंने बताया कि चार घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY