खेल की खबरें | मुंबई सिटी और एटीके मोहन बागान के बीच मुकाबले से होगा लीग विनर्स शील्ड विजेता का फैसला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई सिटी एफसी की टीम रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में शीर्ष पर चल रहे एटीके मोहन बागान को हराकर तीन अंक से अंक तालिका में शीर्ष स्थान के साथ एएफसी चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की कोशिश करेगी।
बेम्बोलिम, 27 फरवरी मुंबई सिटी एफसी की टीम रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में शीर्ष पर चल रहे एटीके मोहन बागान को हराकर तीन अंक से अंक तालिका में शीर्ष स्थान के साथ एएफसी चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की कोशिश करेगी।
सत्र की दो शीर्ष टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले से लीग विनर्स शील्ड विजेता का फैसला भी होगा। दोनों टीमें पहली बार यह खिताब जीतने का प्रयास करेंगी।
मुंबई सिटी की टीम ने सत्र के पहले हाफ के दौरान शीर्ष पर मजबूत बढ़त बना रखी थी लेकिन जनवरी से फॉर्म में गिरावट के कारण उसने कोलकाता की टीम को अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया।
लीग का अंतिम मैच अब मुंबई सिटी के लिए करो या मरो का मुकाबला है। इस मैच में जीत टीम को शीर्ष स्थान के साथ एएफसी चैंपियन्स लीग में जगह दिला सकती है। अगर मैच ड्रॉ रहता है या मुंबई की टीम हार जाती है तो फिर एटीके मोहन बागान की टीम शीर्ष पर रहते हुए लीग विनर्स शील्ड जीत लेगी और एएफसी चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
दोनों टीमों के बीच पहले दौर का मुकाबला मुंबई सिटी एफसी ने बार्थोलोम्यू ओगबेचे के गोल की बदौलत जीता था लेकिन टीम के कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा कि रविवार को होने वाला मैच पहले चरण के मुकाबले से अलग होगा।
यह मुकाबला मुंबई के मजबूत आक्रमण और एटीके मोहन बागान के ठोस डिफेंस की परीक्षा होगी। मुंबई ने अब तक टूर्नामेंट में 33 गोल दागे हैं जबकि एटीके मोहन बागान के खिलाफ सिर्फ 13 गोल हुए हैं और इनमें से 10 मैचों में टीम के खिलाफ कोई गोल नहीं हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)