Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 10th Match Rajiv Gandhi Stadium Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. दोनों टीमों ने इस सीजन अब तक मिले-जुले प्रदर्शन किए हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs LSG Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अबतक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं.
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती, जबकि स्पिन गेंदबाज मिडिल ओवर्स में थोड़े असरदार साबित हो सकते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 163 रन है, जबकि सर्वोच्च स्कोर 286/6 (SRH) का दर्ज है.
हैदराबाद का मौसम (Hyderabad Weather Update)
5 अप्रैल को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है. मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, ऐसे में गर्मी खिलाड़ियों को प्रभावित कर सकती है. हालांकि, बारिश की हल्की संभावना भी जताई गई है.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श अहम खिलाड़ी हो सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs LSG 10th T20 Match Playing Prediction)
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नोर्खिया, प्रिंस यादव.
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY