देश की खबरें | विवाहिता ने कथित तौर पर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर जिले में 31 वर्षीय एक विवाहिता ने शनिवार को कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

जयपुर, 16 जनवरी राजस्थान के अजमेर जिले में 31 वर्षीय एक विवाहिता ने शनिवार को कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका ने सुसाइड नोट में जमर्नी में रहने वाले अपने पति और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि महिला अनुराधा की शादी तीन वर्ष पूर्व अनिरूद्ध के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार उसका पति जमर्नी में रहता है जबकि उसके परिजन अजमेर के किशनगढ़ में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि अनुराधा अपने ससुराल वालों के साथ विवाद होने के बाद कुछ समय से अजमेर के वैशाली नगर स्थित अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। पुलिस के अनुसार अनुराधा ने बीती शाम कथित तौर पर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अनुराधा के के पिता जब रात में घर लौटे तब इस बारे में उन्हें जानकारी हुई।

पुलिस के अनुसार अनुराधा ने सुसाइड नोट में अपने पति और उसके परिजनों के कारण यह कदम उठाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया, ‘‘महिला ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि वह अपने पति और उसके परिवार के सदस्यों की वजह से यह कदम उठा रही है। उसने अपने पति पर विवाहेतर संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। महिला के परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।’’

पुलिस ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड