देश की खबरें | व्यक्ति को कार से टक्कर मारने के बाद बोनट पर 100 मीटर घसीटा, सेवानिवृत्त नौकरशाह का बेटा गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक व्यक्ति को कार से कथित तौर पर टक्कर मारने और उसके (कार की) बोनट पर उसे 100 मीटर से अधिक दूरी तक घसीट ले जाने के मामले में सेवानिवृत्त नौकरशाह के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक व्यक्ति को कार से कथित तौर पर टक्कर मारने और उसके (कार की) बोनट पर उसे 100 मीटर से अधिक दूरी तक घसीट ले जाने के मामले में सेवानिवृत्त नौकरशाह के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 212 (अपराधी को पनाह देने) के तहत सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

घटना में घायल हुए व्यक्ति, आनंद विजय मंडेलिया (37) का मैक्स सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कानून का छात्र है, जिसकी पहचान राज सुंदरम के रूप में की गई। घटना से संबद्ध वाहन को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बनिता मेरी जयकर ने कहा, ‘‘सुंदरम को हरियाणा में गुड़गांव के ली मेरिडियन होटल के बाहर से गिरफ्तार किया गया। ’’

पुलिस को ग्रेटर कैलाश-1 के पास ‘हिट एंड रन’ घटना के बारे में मंगलवार को सूचना मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी