देश की खबरें | बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अवदाब में तब्दील, चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार की सुबह गहरे अवदाब में तब्दील होकर पूर्वी तट की ओर बढ़ गया, जिसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 22 अक्टूबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार की सुबह गहरे अवदाब में तब्दील होकर पूर्वी तट की ओर बढ़ गया, जिसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया है, तथा अवदाब में परिवर्तित हो गया है। यह तड़के साढ़े पांच बजे के आसपास ओडिशा के पारादीप से 730 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित हो गया है।

बुलेटिन में कहा गया है, "इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और 23 अक्टूबर 2024 तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।"

इसमें कहा गया है कि इसके बाद मौसम की यह प्रणाली उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगी और इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है, जो 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा, इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा और 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

बुलेटिन में कहा गया है कि इस तूफान के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर भारी बारिश होने एवं तेज हवाएं चलने की आशंका है।

आईएमडी के अनुसार, अवदाब निम्न दबाव प्रणाली का अधिक तीव्र चरण होता है तथा आमतौर पर चक्रवाती तूफान के बनने से पहले होता है।

ओडिशा सरकार ने चक्रवात के पूर्वानुमान के मद्देनजर 23 से 25 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

सभी विभागों को लिखे पत्र में विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) डीके सिंह ने आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\