देश की खबरें | चूरू के सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चूरू में सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार प्रदर्शन किया। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में 19 नये जिले बनाने की घोषणा की थी।

यपुर, 18 मार्च राजस्थान के चूरू में सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार प्रदर्शन किया। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में 19 नये जिले बनाने की घोषणा की थी।

स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने अपनी मांगों को लेकर राजमार्ग को जाम कर दिया। शनिवार को सुजानगढ़ का स्थानीय बाजार भी बंद रहा।

कुछ लोगों ने सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक मनोज कुमार के आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया जिसके बाद वहां पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।

सुजानगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल कुलदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत को सुजानगढ़ के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करना चाहिए।

प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस पार्षद इकबाल खान भी शामिल थे।

विधानसभा में शुक्रवार को बजट पर बहस का जवाब देते हुए गहलोत ने 19 नए जिले और तीन संभाग बनाने की घोषणा की थी जिससे राज्य में जिलों की कुल संख्या 50 और संभागों की संख्या 10 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें