विदेश की खबरें | इजराइली पुलिस की ताजा कार्रवाई से यरूशलम में हिंसा बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. झड़प के दौरान फलस्तनियों द्वारा पुलिस पर पथराव करने और पटाखे फेंके जाने की भी खबरें हैं। ताजा झड़पों को इस विवादित शहर में पिछले कई महीनों में हुई सबसे भीषण हिंसा बताया जा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

झड़प के दौरान फलस्तनियों द्वारा पुलिस पर पथराव करने और पटाखे फेंके जाने की भी खबरें हैं। ताजा झड़पों को इस विवादित शहर में पिछले कई महीनों में हुई सबसे भीषण हिंसा बताया जा रहा है।

इजराइल के कब्जे वाले पूर्वी यरूशलम में इस हफ्ते की शुरुआत में तनाव उस समय बढ़ गया, जब एक संदिग्ध फलस्तीनी हमलावर ने शुआफात शरणार्थी शिविर के प्रवेश द्वार पर स्थित जांच चौकी पर एक इजराइली सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी।

इजराइली सैनिक हमलावर की तलाश में जुटे हैं, जिससे उपेक्षित शुआफात शरणार्थी शिविर में आवाजाही बाधित हो गई है।

हालांकि, बुधवार को सड़कों पर रातभर हुई हिंसा में बृहस्पतिवार सुबह कमी आती दिखी, जब हजारों यहूदी सप्ताह भर चलने वाले सुक्कोट अवकाश का जश्न मनाने के लिए यरूशलम पहुंचने लगे।

बुधवार को पूर्वी यरूशलम और उसके आसपास के इलाकों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर इजरायली सैनिकों और फिलिस्तीनियों के बीच झड़प होने की खबरें हैं।

इजराइल पुलिस ने कहा कि बुधवार की झड़प के दौरान 23 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से आधे नाबालिग थे। अधिकारियों ने बताया कि नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर, बम और पटाखे फेंके।

इजराइल पुलिस की ओर से जारी एक वीडियो में सड़कों पर जलते कूड़ेदान और अन्य मलबा नजर आ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ जगहों पर सुरक्षाबलों ने उग्र प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए गोली चलाई। हालांकि, गोलीबारी में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज