देश की खबरें | दिल्ली में साल का आखिरी दिन बादलों से घिरा रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में इस साल का आखिरी दिन मंगलवार को बादलों से घिरा रहा और अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री कम है।

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में इस साल का आखिरी दिन मंगलवार को बादलों से घिरा रहा और अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री अधिक है।

राजधानी में मंगलवार को आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत से 87 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

उसने बताया कि राजधानी के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार दोपहर के समय हवा की रफ्तार बढ़कर 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाने का अनुमान है तथा शाम तक यह धीरे-धीरे घटकर 8 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो जाएगी।

उसने बताया कि राजधानी में शाम और रात के समय धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार शाम 4 बजे 283 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार शाम चार बजे 24 घंटे का एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में 173 रहा जबकि रविवार को यह 225 दर्ज किया गया था।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\