देश की खबरें | बिहार में ‘विकृत’ तिरंगे फहराए जाने का मामला सामने आया, भाजपा ने सरकार पर लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राम सूरत राय ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ‘विकृत’ तिरंगे फहराकर राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया।

मुजफ्फरपुर (बिहार), 11 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राम सूरत राय ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ‘विकृत’ तिरंगे फहराकर राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया।

पूर्व मंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू), कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन से राज्य में बनी नई सरकार के गठन से इस कथित घटना को जोड़ा।

सोशल मीडिया पर विकृत तिरंगों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिनमें से एक तिरंगा एक पेड़ की शाखा से बंधा हुआ है और दूसरा एक घर के ऊपर फहराया गया है। स्थानीय भाजपा नेताओं का दावा है कि यह घटना औराई की है, जो राय का निर्वाचन क्षेत्र है।

राय ने किसी पार्टी का जिक्र किए बिना कहा, ‘‘नयी सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में आपके शपथ लेने के बाद आपके गठबंधन सहयोगी के एक कार्यकर्ता ने अशोक चक्र को अर्धचंद्र और तारे से बदल दिया, जो कि राष्ट्रध्वज का अपमान है और भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अचानक बाहर होने के विरोध में औराई में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में यह आरोप लगाया।

मुजफ्फरपुर अनुमंडल अधिकारी (पूर्वी) ज्ञान प्रकाश ने कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारियों को आरोप की पुष्टि करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट