जरुरी जानकारी | ब्रिगेड होटल वेंचर्स के आईपीओ को दूसरे दिन 1.19 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिगेड होटल वेंचर्स लि. के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के दूसरे दिन 1.19 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई ब्रिगेड होटल वेंचर्स लि. के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के दूसरे दिन 1.19 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 5,11,93,987 शेयर की पेशकश के मुकाबले 6,09,28,972 शेयर के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 4.65 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 98 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में आठ प्रतिशत अभिदान मिला।

ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 325 करोड़ रुपये जुटाए।

आईपीओ 28 जुलाई को समाप्त होगा। शेयर का मूल्य दायरा 85 रुपये से 90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

मूल्य दायरे के ऊपरी सीमा पर, कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,400 करोड़ रुपये से अधिक है।

ब्रिगेड होटल वेंचर्स का आईपीओ पूरी तरह से 759.6 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है, जिसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

इस निर्गम से प्राप्त 468.14 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण के भुगतान के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, 107.52 करोड़ रुपये का उपयोग प्रमोटर, बीईएल से भूमि के अविभाजित हिस्से की खरीद के लिए किया जाएगा और शेष धनराशि का उपयोग अधिग्रहण, अन्य रणनीतिक पहलों और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड, बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड (बीईएल) की अनुषंगी कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\