देश की खबरें | ‘सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैल गया है’: दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर जैन ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 का संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैला है या नहीं, इस विषय पर और भ्रम की स्थिति बन गयी है । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि यहां सामुदायिक संक्रमण है लेकिन केंद्र ही इस बारे में घोषणा कर सकता है ।

जियो

नयी दिल्ली, 10 जून दिल्ली में कोविड-19 का संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैला है या नहीं, इस विषय पर और भ्रम की स्थिति बन गयी है । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि यहां सामुदायिक संक्रमण है लेकिन केंद्र ही इस बारे में घोषणा कर सकता है ।

उन्होंने सामुदायिक संक्रमण को तकनीकी शब्द बताते हुए अब इसकी जिम्मेदारी केंद्र पर डाल ली है ।

यह भी पढ़े | मुंबई में आज कोरोना के 1567 से अधिक मामले दर्ज किए गए, 97 की मौत : 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा था कि केंद्र ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस का संक्रमण सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है ।

एक दिन पहले जैन ने संवाददाताओं से कहा था कि संक्रमण के जितने मामले आ रहे हैं उसमें आधे में स्रोत का पता नहीं है ।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म होना चाहिये, इसने अंतहीन दर्द दिये हैं: डीजीपी दिलबाग सिंह.

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में नौ जून को संक्रमण के 1366 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या 31,309 हो गयी और 905 लोगों की मौत हुई है।

जैन ने कहा कि शहर में वर्तमान में 18,543 मामले हैं और 11,861 लोग ठीक हो चुके हैं ।

उन्होंने कहा कि ‘‘एम्स के निदेशक डॉ रनदीप गुलेरिया भी इशारा कर चुके हैं कि निषिद्ध क्षेत्रों में सामुदायिक संक्रमण है।’’

जैन ने कहा कि पहले एक मामले में 600 लोगों का पता लगाया जाता था और आज अगर हम 1500 मामलों को 600 से गुणा कर दें तो संपर्क की तलाश के लिए 9,00,000 लोग हो जाएंगे । इसलिए सीधे संपर्क में आने वालों का पता किया जा रहा, अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आने वालों का नहीं।

उन्होंने कहा कि करीब 4,000 बेड खाली हैं और विभिन्न अस्पतालों में 2,000 से ज्यादा बेड जोड़े गए हैं।

जैन ने कहा कि अब तक 30,000 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं । ऐसी आशंका है कि अगले 10-15 दिनों में संक्रमण फैलने की दर दोगुनी हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सटीक संख्या नहीं है लेकिन यह संक्रमण की दर पर निर्भर करता है क्योंकि एक व्यक्ति पूरी तरह से ठीक होने से पहले दो या तीन लोगों को इस बीमारी से संक्रमित कर सकता है और यह दिल्ली ही नहीं हर राज्य के लिए सही है ।’’

मंत्री ने कहा कि अस्पताल में जितने मरीज हैं हम उससे दोगुना बेड का इंतजाम कर रहे हैं और मौजूदा परिस्थिति में जितने बेड उपलब्ध हैं उसमें आधे भरे हुए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी