खेल की खबरें | स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम के पास संत्वना जीत का मौका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्पिनरों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर श्रृंखला के तीसरे और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम को अच्छी शुरूआत के बाद बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।

वारसेस्टर, तीन जुलाई भारतीय स्पिनरों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर श्रृंखला के तीसरे और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम को अच्छी शुरूआत के बाद बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।

बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ जिसके बाद इसे 47-47 ओवर का कर दिया गया। भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड की महिला टीम मैच में आखिरी गेंद पर 219 रन पर ऑल आउट हो गयी।

इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला में शुरूआती दो मुकाबले जीतकर अजेय बढ़त बनायी हुई है।

इंग्लैंड की टीम दो विकेट पर 110 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाने की उनकी रणनीति सफल नहीं रही और इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

इंग्लैंड की ओर से नताली साइवर ने 49 और कप्तान हीथर नाइट ने 46 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे सफल गेंदबाज रहीं, उन्होंने 10 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिये।

सोफिया डंकले (28) और केट क्रास (नाबाद 16) ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर स्कोर 219 तक पहुंचाने में मदद की।

भारत के लिए स्नेह राणा, पूनम यादव और हरमनप्रीत कौर ने स्पिन गेंदबाजी से एक-एक विकेट लिये। तेज गेंदबाल शिखा पांडे और झूलन गोस्वामी को भी एक-एक सफलता मिली।

शिखा ने टैमी ब्यूमोंट (0) को पगबाधा कर भारतीय टीम को शुरुआती सफलता दिलायी। इसके बाद सलामी बल्लेबाज लॉरेन विनफील्ड हिल (36) और कप्तान हीथर नाइट ने दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी के दौरान आसानी से रन जुटाये।

स्नेह ने विनफील्ड हिल को डीप मिडविकेट पर शिखा के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 52 गेंद में 36 रन की पारी में पांच चौके लगाये।

शानदार लय में चल रही नताली साइवर ने इसके बाद 59 गेंद की में पांच चौके की मदद से 49 रन की पारी खेली। दीप्ति की गेंद पर हरमनप्रीत ने शानदार कैच लपककर उन्हें अर्धशतक बनाने से रोक दिया।

एमी जोन्स (17) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रही।

टीम की आखिरी बल्लेबाज केट क्रास ने अंतिम ओवर में छक्का और चौका लगाकर स्कोर 219 रन तक पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\