देश की खबरें | भारतीय नौसेना ने पनामा के ध्वज वाले जहाज से चालक दल के तीन घायल सदस्यों को बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना ने शुक्रवार तड़के गोवा तट के नजदीक एक अभियान चलाकर पनामा के ध्वज वाले जहाज में फंसे चालक दल के तीन सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया, जिनमें दो चीनी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं।

मुंबई, 21 मार्च भारतीय नौसेना ने शुक्रवार तड़के गोवा तट के नजदीक एक अभियान चलाकर पनामा के ध्वज वाले जहाज में फंसे चालक दल के तीन सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया, जिनमें दो चीनी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं।

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल के चौथे सदस्य की पहले ही मौत हो गई थी और वह चीनी नागरिक था।

बल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, बचाए गए चालक दल के सदस्यों को तुरंत गोवा के आईएनएस हंसा ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए एक सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

नौसेना के मुताबिक, ‘‘21 मार्च की सुबह भारतीय नौसेना ने गोवा से लगभग 230 समुद्री मील पश्चिम में स्थित पनामा-ध्वजांकित बल्क मालवाहक जहाज एमवी हेइलन स्टार से एक अहम आपात चिकित्सा निकासी (एमईडीईवीएसी) अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।’’

बयान के अनुसार, 20-21 मार्च की दरमियानी रात को मुंबई स्थित भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ने भारतीय नौसेना को सूचित किया कि एमवी हेइलन स्टार के चालक दल के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें तत्काल उन्नत चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है।

नौसेना ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए नौसेना ने दो जहाजों, आईएनएस विक्रांत और दीपक को उनकी तैनाती से हटाकर सहायता प्रदान करने के लिए मौके पर भेजा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट