ताजा खबरें | राघव चड्ढा के सोशल मीडिया में छाये रहने की बात का असर दिखा राज्यसभा में

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. आम आदमी पार्टी के युवा सदस्य राघव चड्ढा के सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने का प्रभाव शुक्रवार राज्यसभा में दिखा और सभापति जगदीप धनखड़ ने उनके नाम का उल्लेख मुस्कुराते हुए किया और कहा कि सोशल मीडिया में आज उनकी काफी चर्चा है।

नयी दिल्ली, 24 मार्च आम आदमी पार्टी के युवा सदस्य राघव चड्ढा के सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने का प्रभाव शुक्रवार राज्यसभा में दिखा और सभापति जगदीप धनखड़ ने उनके नाम का उल्लेख मुस्कुराते हुए किया और कहा कि सोशल मीडिया में आज उनकी काफी चर्चा है।

उच्च सदन में सभापति की ओर से यह प्रतिक्रिया उस समय आयी जब वह नियम 267 के तहत नोटिस देने वाले सदस्यों के नाम और उनके नोटिस के विषय की जानकारी सदन को दे रहे थे। इसी क्रम में जब चड्ढा का नाम आया तो धनखड़ के मुंह पर बरसस ही मुस्कान आ गयी।

चड्ढा ने भगोड़े मुहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस वापस लेने के संबंध में इंटरपोल के समक्ष मजबूती से पक्ष रखने में सरकार की विफलता पर चर्चा कराने का नोटिस दिया था।

सभापति जब चड्ढा के नोटिस का विषय पढ़ चुके तो आप सदस्य ने कुछ कहना चाहा। किंतु धनखड़ ने उन्हें मीठी झिड़की देते हुए कहा,‘‘आपने सोशल मीडिया में पहले से ही काफी स्पेस ले रखी है। आज आपको चुप रहना चाहिए।’’

मालूम हो कि राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को पिछले कुछ घंटों में दो बार एक साथ देखा गया और इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किए जा रहे हैं।

इस बारे में ना तो चड्ढा और ना ही चोपड़ा की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण आया है।

चड्ढा 34 साल के हैं। वे राज्यसभा के  सबसे युवा सदस्य हैं। कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी उम्र में उनसे एक साल बड़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\