देश की खबरें | संविधान उद्यान में संविधान से जुड़े आदर्शों और संस्कृति का साक्षात अनुभव होगा: मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को कहा है कि राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान में संविधान से जुड़े आदर्शों और संस्कृति का साक्षात अनुभव होगा।

जयपुर, तीन जनवरी राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को कहा है कि राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान में संविधान से जुड़े आदर्शों और संस्कृति का साक्षात अनुभव होगा।

राज्यपाल मिश्र ने मीडियाकर्मियों से संवाद करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा,‘‘संविधान उद्यान में भारतीय संविधान, इससे जुड़े उच्चादर्शों और हमारी प्राचीन संस्कृति को मूर्ति शिल्प, चित्र, संस्थापन तथा अन्य माध्यमों के जरिए साकार किया गया है ताकि संविधान से जुड़े आदर्शों का यहां आने वाले लोग साक्षात अनुभव कर सकें।’’

उन्होंने संविधान से जुड़ी संस्कृति का अधिकाधिक प्रसार किए जाने का भी आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को इस संविधान उद्यान का लोकार्पण किया।

राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संविधान उद्यान के लोकार्पण के बाद राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां राजभवन में इस तरह का संविधान उद्यान बनकर तैयार हुआ है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा इसे तैयार किया गया है। मिश्र ने बताया कि गत वर्ष 26 जनवरी को संविधान उद्यान का यहां राजभवन में शिलान्यास हुआ था और एक साल से भी कम अवधि में यह बनकर तैयार हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें