देश की खबरें | आईएईए प्रमुख ने ईरान के मुख्य परमाणु स्थल के अंदर रेडियोधर्मी, रासायनिक प्रदूषण की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि अगर यूरेनियम सांस के साथ शरीर के अंदर जाए तो विकिरण एक बड़ा खतरा बन सकता है।

आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि अगर यूरेनियम सांस के साथ शरीर के अंदर जाए तो विकिरण एक बड़ा खतरा बन सकता है।

उन्होंने कहा कि उचित सुरक्षात्मक उपायों, जैसे कि परमाणु संयंत्रों के अंदर श्वसन सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करके जोखिम से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

ग्रॉसी ने कहा, ‘‘नतांज स्थल के बाहर रेडियोधर्मिता का स्तर अपरिवर्तित और सामान्य स्तर पर बना हुआ है, जो दर्शाता है कि इस घटना से आबादी या पर्यावरण पर कोई बाहरी रेडियोधर्मी प्रभाव नहीं पड़ा है।’’

ग्रॉसी वियना में संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी बोर्ड के एक आपातकालीन सत्र को संबोधित कर रहे थे, जिसे रूस के अनुरोध पर ईरानी परमाणु संयंत्रों के खिलाफ इजराइली हमलों पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था।

उन्होंने कहा कि शनिवार से नतांज और इस्फहान परमाणु अनुसंधान स्थल पर कोई क्षति नहीं हुई है।

ग्रॉसी ने कहा, ‘‘इन चुनौतीपूर्ण और जटिल परिस्थितियों के बीच, यह महत्वपूर्ण है कि परमाणु संयंत्रों के बारे में समय पर और नियमित तकनीकी जानकारी प्राप्त हो।’’

उन्होंने कहा कि सूचना के बिना, संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था ‘रेडियोधर्मी स्थितियों और जनसंख्या एवं पर्यावरण पर संभावित प्रभावों का सटीक आकलन नहीं कर सकती है तथा आवश्यक सहायता भी प्रदान नहीं कर सकती है।’

ग्रॉसी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षक ईरान में मौजूद रहेंगे और ‘सुरक्षा स्थितियां अनुकूल होते ही’ परमाणु संयंत्रों का निरीक्षण करेंगे।

उपग्रह तस्वीरों से पता चलता है कि ईरान के नतांज स्थित मुख्य परमाणु संवर्धन केंद्र में भारी क्षति हुई है।

ग्रॉसी ने यह भी कहा कि ईरान के एकमात्र वाणिज्यिक परमाणु प्रतिष्ठान बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र को हाल के हमलों में न तो निशाना बनाया गया और न ही यह प्रभावित हुआ है। तेहरान अनुसंधान रिएक्टर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\