देश की खबरें | बिहार में छठ पूजा पर दिखा महामारी का भारी असर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दिन हर साल की तरह इस बार बिहार के नदी-तालाबों पर घाट नहीं बना और ना ही गंगा में छठ पूजा करने के लिए लोग उतरे। कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों ने अपने घरों के आहाते और छतों पर अस्थाई घाट की व्यवस्था की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 20 नवंबर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दिन हर साल की तरह इस बार बिहार के नदी-तालाबों पर घाट नहीं बना और ना ही गंगा में छठ पूजा करने के लिए लोग उतरे। कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों ने अपने घरों के आहाते और छतों पर अस्थाई घाट की व्यवस्था की।

हालांकि कुछ लोग मीलों चलकर पटना में गंगाघाट पर छठ करने पहुंचे थे लेकिन बाकी साल के मुकाबले इस बार वहां लोगों की संख्या बहुत कम थी। बिहार और पूर्वांचल में छठ पूजा का बहुत महत्व है और इसे पूरे उत्साह तथा स्वच्छता के साथ मनाया जाता है।

यह भी पढ़े | Tina Dabi, Athar Khan File Divorce: IAS कपल टीना डाबी और अतहर खान ने फैमिली कोर्ट में दी तलाक की अर्जी, 2018 में हुई थी शादी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक आवास पर ‘अस्ताचलगामी सूर्य’ को अर्ध्य दिया। 15 साल पहले मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से नीतीश अर्ध्य देने की परंपरा निभा रहे हैं।

हर साल स्टीमर पर सवार होकर गंगा घाट जाने और वहां व्रतियों से मिलने वाले नीतीश इस साल अपने घर पर ही हैं और मास्क लगाकर पूजा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra: टेक्सटाइल मंत्री असलम शेख ने कहा- बीजेपी शासन में CBI बन गई ‘पान की दुकान.

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी पश्चिम चंपारण जिले के मुख्यालय बेतिया में अपने आवास पर परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर वह परंपरागत तरीके से छठ पूजा कर रही हैं। बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी (63) लंबे समय से छठ का व्रत करती हैं।

चार दिन चलने वाली छठ पूजा का शुक्रवार को तीसरा दिन था जिसमें अस्त होते सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। पहले दिन नहाए-खाए और दूसरे दिन खरना होता है। चौथे दिन व्रती ऊगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर अपना व्रत पूरा करते हैं। नहाए-खाए के दिन बिना प्याज-लहसन के शुद्ध सात्विक भोजन बनता है। खरना के दिन व्रती सिर्फ एक बार रात को भोजन करते हैं और प्रसाद में गुड़ की खीर (रसियाव) बनती है। चार दिन के इस व्रत को करने वाले जमीन पर सोते हैं।

व्रत के तीसरे और चौथे दिन अर्ध्य में फल और पकवान पूजा में चढ़ते है। इस दौरान गुड़ और चीनी का ‘ठेकुआ’ का प्रसाद बनता है जो काफी लोकप्रिय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट