देश की खबरें | गोविंद पंसारे की हत्या मामले में उच्च न्यायालय ने छह आरोपियों को जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बम्बई उच्च न्यायालय ने 2015 में लेखक और तर्कवादी गोविंद पंसारे की हत्या के मामले में छह आरोपियों को लंबे समय तक जेल में रहने के आधार पर बुधवार को जमानत दे दी।

मुंबई, 29 जनवरी बम्बई उच्च न्यायालय ने 2015 में लेखक और तर्कवादी गोविंद पंसारे की हत्या के मामले में छह आरोपियों को लंबे समय तक जेल में रहने के आधार पर बुधवार को जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति ए. एस. किलोर की पीठ ने छह आरोपियों सचिन अंदुरे, गणेश मिस्किन, अमित देगवेकर, अमित बद्दी, भरत कुराने और वासुदेव सूर्यवंशी की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

उन्हें 2018 और 2019 के बीच अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया गया था और तब से वे जेल में हैं।

न्यायमूर्ति किलोर ने कहा, ‘‘मैं लंबे समय तक जेल में रहने के आधार पर छह आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार कर रहा हूं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि वह एक अन्य आरोपी वीरेंद्र सिंह तावड़े की जमानत याचिका पर अलग से सुनवाई करेंगे।

पंसारे (82) को 16 फरवरी, 2015 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में गोली मार दी गई थी और 20 फरवरी को उनकी मौत हो गई थी।

पंसारे और उनकी पत्नी उमा कोल्हापुर के सम्राट नगर इलाके में सुबह की सैर से घर लौट रहे थे, जब दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं और इसके बाद वे फरार हो गये।

शुरू में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस हत्याकांड की जांच की थी लेकिन बाद में 2022 में यह मामला एटीएस को सौंप दिया गया था।

पहचाने गए 12 आरोपियों में से 10 को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरक आरोप-पत्र दाखिल कर दिया गया है।

इस मामले में दो शूटर अभी भी फरार हैं।

उच्च न्यायालय इस मामले की जांच की निगरानी कर रहा था, लेकिन इस महीने की शुरुआत में अदालत ने कहा था कि इसे जारी रखे जाने की जरूरत नहीं है।

उच्च न्यायालय ने हालांकि मामले की सुनवाई में तेजी लाने और दैनिक आधार पर सुनवाई करने का निर्देश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी