देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने सालियान की मौत की जांच संबंधी याचिका उचित पीठ के समक्ष रखने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को अपने रजिस्ट्री विभाग को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की याचिका उचित पीठ के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

मुंबई, दो अप्रैल बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को अपने रजिस्ट्री विभाग को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की याचिका उचित पीठ के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

इस याचिका में सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच और विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए निर्देश का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की। सालियान के वकीलों ने बताया कि याचिका महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित है। वकीलों ने कहा कि इन मामलों पर सुनवाई न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल की अध्यक्षता वाली पीठ करती है।

इसके बाद अदालत ने उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री विभाग को निर्देश दिया कि वह याचिका को उस पीठ के समक्ष रखने के लिए कदम उठाए।

सतीश सालियान ने पिछले महीने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर उन संदिग्ध परिस्थितियों की नए सिरे से जांच के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया था, जिनमें जून 2020 में दिशा की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि याचिका में उच्च न्यायालय से शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश देने का आग्रह किया गया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिशा सालियान के साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई, तथा बाद में कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई।

याचिकाकर्ता ने कहा कि शुरू में उन्हें लगा कि पुलिस द्वारा की गई जांच वास्तविक थी, लेकिन अब उन्हें पता चला है कि यह एक लीपापोती थी।

याचिका में कहा गया है, ‘‘मुंबई पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य, परिस्थितिजन्य सबूत और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों पर विचार किए बिना जल्दबाजी में इस मौत को आत्महत्या या दुर्घटनावश मौत का मामला मानकर बंद कर दिया।’’

दिशा सालियान की मौत 8 जून, 2020 को उपनगरीय मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) का मामला दर्ज किया था।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। पुलिस ने शुरू में कहा था कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने पिछले महीने इस मामले में ‘क्लोजर रिपोर्ट’ पेश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड