जरुरी जानकारी | अग्रणी खुदरा निवेशकों के वारिसों ने निवेश पर नजर नहीं रखी, अब विरासत के लिए संघर्ष: बुच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के पूंजी बाजारों में सबसे पहले दांव लगाने वाले अग्रणी खुदरा निवेशकों के वारिसों को अब इस निवेश से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

मुंबई, 20 फरवरी भारत के पूंजी बाजारों में सबसे पहले दांव लगाने वाले अग्रणी खुदरा निवेशकों के वारिसों को अब इस निवेश से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पूंजी बाजार नियामक विरासत को आसान बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रहा है, हालांकि यह भी एक वास्तविकता है कि निवेशकों के गुजर जाने के बाद नई समस्याओं का पता चल रहा है।

बुच ने कहा, ‘‘वह पीढ़ी अब गुजर रही है और वारिसों को ये शेयर विरासत में मिल रहे हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जो 20 साल पहले तक कोई मुद्दा नहीं था। ऐसा इसलिए है क्योंकि वारिसों को यह पता नहीं कि निवेश कहां हैं, उन तक कैसे पहुंच सकते हैं।’’

उन्होंने निवेशकों की इस पीढ़ी की सराहना की और उन्हें अग्रणी निवेशक नाम दिया, जिन्होंने पूंजी बाजार में सबसे पहले दांव लगाया था।

डिपॉजिटरीज एनएसडीएल और सीडीएसएल के एकीकृत निवेशक ऐप की पेशकश के मौके पर बुच ने कहा कि नया मंच एक ही निवेशक की सभी शेयरधारिता को एक साथ लाता है, जिससे उत्तराधिकारियों को मदद मिलेगी।

बुच ने कहा कि ऐसी सुविधा अब तक केवल बड़े निवेशकों के लिए ही उपलब्ध थी और डिपॉजिटरी ने आम निवेशकों के लिए पहुंच को आसान बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\