सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर बंदूक तानने वाले पुलिस अधिकारी को डेस्क ड्यूटी पर भेजा गया

एक वीडिया सामने आया था जिसमें यह अधिकारी सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार को एक शख्स पर ‘स्टन गन’ तानते हुए और उसे जमीन पर गिराते हुए दिख रहा है।

न्यूयॉर्क, चार मई (एपी) अमेरिका के न्यूयॉर्क में सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराने के लिए एक शख्स पर कथित रूप से ‘स्टन गन’ (जोर का झटका देकर सुन्न कर देने वाली बंदूक) तानने को लेकर एक पुलिस अधिकारी की बंदूक और बैज वापस ले लिया गया और उसे जांच लंबित रहने तक डेस्क ड्यूटी पर भेज दिया गया है।

एक वीडिया सामने आया था जिसमें यह अधिकारी सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार को एक शख्स पर ‘स्टन गन’ तानते हुए और उसे जमीन पर गिराते हुए दिख रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी ने अपनी वर्दी नहीं पहनी हुई थी, न ही मास्क लगाया हुआ था। वह मैनहट्टन के ईस्ट गांव में डोनी राइट नाम के 33 वर्षीय शख्स को थप्पड़ और घूंसे मार रहा है और उसे घसीट कर ले जा रहा है।

मेयर बिल डे ब्लासियो ने रविवार को कहा कि वहां क्या हुआ, इस पर सावधानीपूर्वक विचार किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता मैरी फ्रांसेस ओडोनेल ने कहा कि राइट को जब सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए कहा गया तो वह अधिकारी से लड़ने लगा। उसे पुलिस अधिकारी पर हमला करने और गिरफ्तारी का विरोध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अभियोजक ने बताया कि राइट को रविवार दोपहर तक अदालत में पेश नहीं किया गया था।

गौरतलब है कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराने के लिए पुलिस की ओर से बल का इस्तेमाल करने की कई घटनाएं हुई हैं जिससे पुलिस की भूमिका को लेकर चिंता पैदा हुई है।

एपी

नोमान प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\