देश की खबरें | बंगाल के राज्यपाल गलवान के शहीद के परिवार से मिलने जायेंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, सात अक्टूबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ नौ अक्टूबर को गलवान घाटी के शहीद हवलदार बिपुल राय के परिवार से मिलने जायेंगे।

सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान उनके साथ होंगे।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ित परिवार के साथ बातचीत का वीडियो जारी किया.

राजभवन ने एक बयान में बताया कि अलीपुरद्वार के बिंदिपारा गांव में शहीद राय की मां और पत्नी को साढे पांच लाख रूपये का चेक दिया जाएगा।

पंद्रह जून को लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में पश्चिम बंगाल के हवलदार बिपुल राय और सिपाही राजेश ओरांग शहीद हो गये थे। उनके साथ ही सेना के 20 सैनिक इस हिंसक झड़प में शहीद हुए थे।

यह भी पढ़े | Gorakhpur Zoo: गोरखपुर चिड़ियाघर में रहेगी ओडीओपी प्रोडक्ट बेचने वाली दुकानें, इस साल के अंत तक पूरा हो सकता है योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट.

बयान में कहा गया है, ‘‘ राज्यपाल ने संकेत दिया है कि हमारे उन सैनिकों के परिवार के साथ खड़ा रहना समाज का दायित्व है जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।’’

धनखड़ और पूर्वी कमान के कमांडर बीरभूम में पहले ही ओरांग के परिवार से मिल चुके हैं और उनकी मां को 11 लाख रूपये का चेक दे चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)