देश की खबरें | बंगाल के राज्यपाल ने विधानसभा हंगामे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से बैठक का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में हुए जबरदस्त हंगामे के एक दिन बाद मंगलवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से इस मुद्दे पर उनसे मुलाकात कर चर्चा का अनुरोध किया।

कोलकाता, आठ मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा में हुए जबरदस्त हंगामे के एक दिन बाद मंगलवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से इस मुद्दे पर उनसे मुलाकात कर चर्चा का अनुरोध किया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहने के कारण धनखड़ को अपने संबोधन में कटौती को मजबूर होना पड़ा। सत्र के पहले दिन विपक्षी दल भाजपा के सदस्यों ने हालिया नगरपालिका चुनाव में कथित हिंसा को लेकर विरोध जताते हुए हंगामा किया।

हालांकि, हंगामे के बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की महिला विधायकों को राज्यपाल को अपना संबोधन जारी रखने का आग्रह करते देखा गया था।

अपने पत्र में धनखड़ ने कहा कि सत्ता पक्ष के सदस्य भी हंगामे में शामिल रहे। उन्होंने सत्तारूढ़ विधायकों और मंत्रियों पर अप्रत्यक्ष रूप से उनका घेराव करने का आरोप भी लगाया।

धनखड़ ने विधानसभा को लिखे पत्र में कहा, ''कैसी विडंबना है कि सदन में विपक्षी सदस्यों द्वारा किए जा रहे हंगामे को और बढ़ाने में सत्ता पक्ष भी शामिल रहा जबकि सत्ता पक्ष राज्यपाल के अभिभाषण में प्रमुख भागीदार होता है।''

राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सदन में हुए जबरदस्त हंगामे को लेकर बंगाल विधानसभा अध्यक्ष से अगले तीन दिन में बैठक करने का अनुरोध किया है।

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस सांसद और पार्टी प्रवक्ता शुखेंदु शेखर रॉय ने धनखड़ के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल द्वारा लिखे गए पत्र की पर सवाल उठाया और कहा कि यह राज्यपाल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को तलब करने के समान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\