देश की खबरें | राज्यपाल ने कलाकारों के मानदेय में समय के अनुरूप वृद्धि करने के निर्देश दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को कहा कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा दिए जाने वाले कोमल कोठारी पुरस्कार की ढाई लाख की राशि एक से अधिक लोगों को दिए जाने पर अब बांट कर नहीं दी जाएगी। यदि दो कलाकारों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा तो दोनों को ढाई-ढाई लाख रुपए राशि प्रदान की जाएगी।

जयपुर, 29 जनवरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को कहा कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा दिए जाने वाले कोमल कोठारी पुरस्कार की ढाई लाख की राशि एक से अधिक लोगों को दिए जाने पर अब बांट कर नहीं दी जाएगी। यदि दो कलाकारों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा तो दोनों को ढाई-ढाई लाख रुपए राशि प्रदान की जाएगी।

राज्यपाल एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने रविवार को पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासी परिषद और कार्यकारी परिषद की संयुक्त बैठक में यह घोषणा की।

उन्होंने कलाकारों को वर्षों से दिए जा रहे मानदेय में समय के अनुरूप वृद्धि करने के निर्देश देते हुए इस संबंध में मौके पर ही प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

उन्होंने इस अवसर पर केंद्र द्वारा 2023 का ‘फेस्टिवल ऑफ द नॉर्थ ईस्ट ओक्टेव’ कार्यक्रम गोवा में किए जाने की भी घोषणा की। नॉर्थ ईस्ट के कलाकारों की कला प्रोत्साहन का यह कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है।

मिश्र ने बैठक में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अंतर्गत पारंपरिक और लुप्त होती आदिवासी कलाओं के संरक्षण, प्रलेखन और विभिन्न कला रूपों के अधिकाधिक प्रसार के लिए गंभीर होकर कार्य करने के भी निर्देश दिए।

मिश्र गोवा में पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासी परिषद और कार्यकारी परिषद की संयुक्त बैठक में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने केंद्र के तहत राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमन दीव, दादरा नगर हवेली से जुड़ी लोक, पारंपरिक और आदिवासी कलारूपों के संरक्षण, कलाकारों की परस्पर आदान प्रदान गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

उन्होंने एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में आयोजन गतिविधियों को बढ़ाने के साथ सांस्कृतिक मैत्री भाव बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ख्यात-विख्यात कलाकारों के अनुभवों एवं योगदान पर लेखन की परियोजनाओं पर भी कार्य हो।

बैठक में केंद्र के सदस्य राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा एवं केन्द्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव से शाषी निकाय और कार्यकारी निकाय के सदस्य सम्मिलित हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\