विदेश की खबरें | सरकार अगले महीने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले कार्यवाहक सरकार को सत्ता सौंपेगी: शहबाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार अगले महीने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले एक कार्यवाहक सरकार को सत्ता सौंप देगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 16 जुलाई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार अगले महीने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले एक कार्यवाहक सरकार को सत्ता सौंप देगी।

प्रधानमंत्री के बयान से संकेत मिलता है कि कार्यकाल पूरा होने से कुछ दिन पहले नेशनल असेंबली भंग होने जा रही है। ऐसे में नवंबर में आम चुनाव कराए जा सकते हैं।

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, जो 13 अगस्त को समाप्त हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि शहबाज ने अपने सहयोगी दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता आसिफ अली जरदारी की सलाह के कारण यह फैसला किया।

पीपीपी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को बताया, ‘‘जरदारी ने शनिवार को प्रधानमंत्री शहबाज के साथ बैठक में उनसे सरकार का कार्यकाल पूरा होने से कुछ दिन पहले नेशनल असेंबली को भंग करने के लिए कहा, ताकि नवंबर में चुनाव हो सकें।’’

संविधान के तहत, यदि नेशनल असेंबली अपना कार्यकाल पूरा कर लेती है, तो 60 दिनों के भीतर चुनाव कराने होते हैं। लेकिन अगर असेंबली समय से पहले भंग हो जाती है, तो सरकार को चुनाव कराने के लिए 90 दिन का समय मिल जाएगा।

नेशनल असेंबली का पांच साल का कार्यकाल 12 अगस्त, 2018 को इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सत्ता में आने के साथ शुरू हुआ और शहबाज के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ पूरा होने वाला है।

सियालकोट में लैपटॉप वितरण समारोह को संबोधित करते हुए शहबाज ने कहा, ‘‘हमारी सरकार अगले महीने अपना कार्यकाल पूरा करेगी। हमें उम्मीद है कि कार्यकाल पूरा होने से पहले हम सत्ता सौंप देंगे और नयी अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी।’’

शहबाज ने कहा कि अगर उनकी पार्टी (पीएमएल-एन) आगामी आम चुनाव जीतती है, तो यह देश की तकदीर बदल देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी