देश की खबरें | ‘‘मौतों के कारण चर्चा में आए कलवा अस्पताल के लिए सरकार ने हाल में 60 करोड़ रुपये मंजूर किए’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल की अवसंरचना में सुधार के लिए राज्य सरकार ने हाल में 60 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

ठाणे, 14 अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल की अवसंरचना में सुधार के लिए राज्य सरकार ने हाल में 60 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

यह अस्पताल शनिवार से रविवार के बीच 24 घंटे की अवधि में 18 मौतों की वजह से सुर्खियों में है।

ठाणे नगर निगम के प्रमुख अभिजीत भांगर ने रविवार को बताया कि अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता 500 से बढ़ाकर 1000 की जाएगी और रेजीडेंट चिकित्सकों को बेहतर छात्रावास की सुविधा दी जाएगी।

भांगर ने सूचित किया कि कलवा अस्पताल परिसर से राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज को स्थानांतरित करने का काम चल रहा है और अवसंरचना सुधार संबंधी परियोजना अगले 10 महीने के भीतर पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि ठाणे नगर निगम का वित्तवर्ष 2022-23 के लिए स्वास्थ्य बजट 317.20 करोड़ रुपये था जिसमें से 10 करोड़ रुपये की राशि कलवा स्थित अस्पताल और राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर में अवसंरचना सुधार के लिए है।

सामाजिक कार्यकर्ता तकी चौलकर ने मौतों के बारे में दाव किया कि अस्पताल की दयनीय स्थिति है और सुधार की तत्काल आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ