जरुरी जानकारी | पश्चिम बंगाल सरकार ने यास प्रभावित तटीय इलकों में वितरित किए धान के उपयुक्त बीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राज्य के कृषि विभाग ने उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर इन तीन तटीय जिलों में किसानों को कुल 1,290 टन 'नोना सोर्नो' धान के बीज वितरित किए हैं। ये तीन जिले यास चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। इन बीजों के वितरण पर 11 करोड़ का खर्च आया है।

राज्य के कृषि विभाग ने उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर इन तीन तटीय जिलों में किसानों को कुल 1,290 टन 'नोना सोर्नो' धान के बीज वितरित किए हैं। ये तीन जिले यास चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। इन बीजों के वितरण पर 11 करोड़ का खर्च आया है।

राज्य के कृषि मंत्री शोभंडेब चट्टोपाध्याय ने कहा, ‘हमने मुख्य मंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत जमीन में खारेपन को दूर करने में सहयक धान के कई बीजों का चयन किया है जो किसानों के बीच बांटे गए है और इससे उन्हें फायदा भी हुआ हैं।’

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में आये अंफान तूफ़ान के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कृषि विभाग से इन तरह की परेशानियों का कोई समाधान करने का आग्रह किया था। जिसके बाद अब विभाग ने नोना सुबरना, नोनाश्री, धीरेन, दूधेश्वर, कलमा, 'नोना सोर्नो' के गोसाबा-1 आदि धान की किस्मों की पहचान की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now