जरुरी जानकारी | सरकार ने 2024-25 के लिए खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान बढ़ाकर रिकॉर्ड 35.39 करोड़ टन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में प्रमुख फसलों की बंपर पैदावार को देखते हुए सरकार ने बुधवार को फसल वर्ष 2024-25 के लिए अपने खाद्यान्न उत्पादन अनुमान को संशोधित कर रिकॉर्ड 35 करोड़ 39.5 लाख टन कर दिया। इसमें अकेले गेहूं का उत्पादन 11 करोड़ 75 लाख टन रहने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, 28 मई देश में प्रमुख फसलों की बंपर पैदावार को देखते हुए सरकार ने बुधवार को फसल वर्ष 2024-25 के लिए अपने खाद्यान्न उत्पादन अनुमान को संशोधित कर रिकॉर्ड 35 करोड़ 39.5 लाख टन कर दिया। इसमें अकेले गेहूं का उत्पादन 11 करोड़ 75 लाख टन रहने का अनुमान है।

संशोधित अनुमानों में गेहूं, चावल, मक्का और कई तिलहनों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई गई है।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश ने धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली और सोयाबीन सहित प्रमुख फसलों के उत्पादन में ‘रिकॉर्ड वृद्धि’ हासिल की है।

चौहान ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर खाद्यान्न उत्पादन लगातार बढ़ रहा है... दलहन और तिलहन उत्पादन को और बढ़ाना होगा, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।’’

मंत्री ने खरीफ सत्र के दौरान बुवाई के रकबे में उल्लेखनीय वृद्धि और धान, मक्का, बाजरा, मूंग, सोयाबीन और गन्ना सहित प्रमुख फसलों की अधिक पैदावार का उल्लेख किया।

तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, फसल वर्ष 2024-25 में गेहूं उत्पादन अनुमान को संशोधित कर 11.75 करोड़ टन कर दिया गया, जबकि पहले यह अनुमान 11.53 करोड़ टन का था। पिछले साल गेहूं का उत्पादन 11.33 करोड़ टन का हुआ था।

धान का उत्पादन रिकॉर्ड 14 करोड़ 90.7 लाख टन होने का अनुमान है, जो फसल वर्ष 2023-24 के 13 करोड़ 78.2 लाख टन से अधिक है, जबकि मक्का का उत्पादन चार करोड़ 22.8 लाख टन होने का अनुमान है। मोटे अनाज का उत्पादन 62.1 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।

दलहनों का उत्पादन पिछले साल के दो करोड़ 42.4 लाख टन की तुलना में दो करोड़ 52.3 लाख टन होने का अनुमान है। इस श्रेणी में अरहर का उत्पादन 35.6 लाख टन, मूंग का 38.1 लाख टन और चने का एक करोड़ 13.3 लाख टन होने का अनुमान है।

तिलहन उत्पादन 4.26 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो पिछले साल के तीन करोड़ 96.6 लाख टन के उत्पादन से अधिक है। मूंगफली का उत्पादन रिकॉर्ड एक करोड़ 18.9 लाख टन और सोयाबीन का एक करोड़ 51.8 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि रैपसीड-सरसों का 1.26 करोड़ टन का उत्पादन होने का अनुमान है।

नकदी फसलों में गन्ना उत्पादन 45 करोड़ 1.6 लाख टन, कपास की तीन करोड़ 6.9 लाख गांठ (एक गांठ 170 किलोग्राम) और जूट का उत्पादन 84.3 लाख गांठ (एक गांठ 180 किलोग्राम) का उत्पादन होने का अनुमान है।

चौहान ने इस मजबूत प्रदर्शन का श्रेय उचित मूल्य निर्धारण, नुकसान के लिए भरपाई, कम ब्याज वाले ऋण और विभिन्न कृषि योजनाओं सहित सरकारी नीतियों को दिया, जिन्होंने देश के भंडार को भरने में मदद की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\