सरकार ने उद्योग जगत से पूछा, परिचालन की छूट मिलने पर किन मदद की है अपेक्षाएं

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने कपड़ा, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इस्पात और दवा उद्योग से सुझाव मंगाये हैं। इसके लिये उद्योग संगठनों के जरिये इन उद्योगों को चार सूत्रीय सवालों की सूची भेजी गयी है।

जमात

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल सरकार ने पांच प्रमुख उद्योगों से यह पूछा है कि यदि उन्हें एक पखवाड़े में परिचालन की छूट मिल जाये तो उन्हें किन मदद की अपेक्षाएं हैं। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने कपड़ा, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इस्पात और दवा उद्योग से सुझाव मंगाये हैं। इसके लिये उद्योग संगठनों के जरिये इन उद्योगों को चार सूत्रीय सवालों की सूची भेजी गयी है।

इससे सरकार को लॉकडाउन समाप्त करने के बाद उद्योगों को सामान्य स्थिति में लाने का खाका तैयार करने में मदद मिलेगी।

सरकार ने इनसे पूछा है कि यदि उन्हें 15 दिन के भीतर परिचालन की छूट मिल जाये तो उनकी उत्पादकता कितनी होगी। इसके अलावा कच्ची सामग्रियां जुटाने, कामगारों के आवागमन, वितरण व बाजार से संपर्क आदि की प्रक्रिया में अपेक्षित मदद की भी जानकारी मंगायी गयी है।

उद्योगों से पूछा गया है कि क्या उनके कामगार पांच किलोमीटर के दायरे में रहते हैं और क्या वे 70 प्रतिशत कामगारों के साथ परिचालन कर सकते हैं। सरकार ने यह भी पूछा है कि क्या वे 50 प्रतिशत से अधिक कच्ची सामग्री किसी अन्य जिले या देश से मंगाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\