जरुरी जानकारी | सरकार ने रोजगार बढ़ाने के लिए कंपनियों से कौशल केंद्र स्थापित करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने कॉरपोरेट जगत से अपने यहां कौशल केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया है, ताकि स्नातक कर रहे युवाओं की रोजगार क्षमता में सुधार हो।

कोलकाता, 25 फरवरी केंद्र ने कॉरपोरेट जगत से अपने यहां कौशल केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया है, ताकि स्नातक कर रहे युवाओं की रोजगार क्षमता में सुधार हो।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि समाज में कुशल युवाओं की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।

वर्ष 2024 में शुरू की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के तहत पायलट चरण में 1.25 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को कुशल बनाने का लक्ष्य है।

मुखर्जी ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘कंपनियों की प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक है और इसकी संख्या बढ़ाने की जरूरत है। कंपनियों को अपने यहां कौशल प्रकोष्ठ स्थापित करने चाहिए, ताकि रोजगार योग्य कार्यबल बढ़ सके।’’

पीएमआईएस के तहत इंटर्नशिप कार्यक्रम को सुविधाजनक बनने के लिए इसे कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) का हिस्सा बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\