देश की खबरें | सरकार का लक्ष्य 15 अगस्त तक ‘लखपति दीदियों’ की संख्या दो करोड़ तक पहुंचाना है: चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि भारत में 1.5 करोड़ महिलाएं पहले ही लखपति दीदी बन चुकी हैं और उनके मंत्रालय का लक्ष्य 15 अगस्त तक इस संख्या को दो करोड़ तक ले जाने का है।

जूनागढ़ (गुजरात), 19 जुलाई केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि भारत में 1.5 करोड़ महिलाएं पहले ही लखपति दीदी बन चुकी हैं और उनके मंत्रालय का लक्ष्य 15 अगस्त तक इस संख्या को दो करोड़ तक ले जाने का है।

‘लखपति दीदी’ से तात्पर्य स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की उस महिला सदस्य से है, जो प्रतिवर्ष एक लाख रुपये या उससे अधिक की आय अर्जित करती है।

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि चौहान ने गुजरात के जूनागढ़ शहर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- मूंगफली अनुसंधान निदेशालय का दौरा किया, जहां उन्होंने इसकी गतिविधियों की समीक्षा की और किसानों और स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदियों के साथ बातचीत की।

चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर महिला को ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी महिला गरीब क्यों रहे? यह अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है। अब तक 1.5 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और मेरा विभाग 15 अगस्त तक दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए लगातार कदम उठा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि जूनागढ़ में ऐसी महिलाएं हैं जो पहले से ही प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये से अधिक कमा रही हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं ने साबित कर दिया है कि अगर उन्हें कुछ अवसर और प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, तो वे चमत्कार कर सकती हैं। ये महिलाएं 'वोकल फॉर लोकल' की सच्ची पथप्रदर्शक हैं। मुझे विश्वास है कि ये महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप विकसित भारत का निर्माण करेंगी।’’

चौहान ने महिलाओं के योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘साहस के साथ आगे बढ़ते रहिए। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के लिए आपके साथ खड़े हैं। औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजनाएं जारी हैं। महिलाओं की कड़ी मेहनत प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप विकसित भारत के निर्माण में सहायक होगी।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि अब भी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके लिए किसानों की सेवा करना भगवान की पूजा करने के समान है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ अपने दिल्ली कार्यालय में नहीं बैठता। इसके बजाय, मैं कृषि क्षेत्रों का दौरा करता हूं, किसानों से बातचीत करता हूं और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करता हूं। हमारे प्रधानमंत्री भी कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।’’

इससे पहले दिन में चौहान ने गिर सोमनाथ जिले में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर सासन में गिर राष्ट्रीय उद्यान के पास देवलिया सफारी उद्यान का दौरा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट