ENG vs NZ World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद कप्तान टॉम लैथम ने कहा- खुशी की बात यह है कि कॉनवे और रविंद्र ने गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने स्वीकार किया है कि न्यूजीलैंड ने उनकी टीम को खेल के हर विभाग में परास्त किया. बटलर ने कहा,‘‘यह हार बेहद निराशाजनक है. न्यूजीलैंड खेल के हर विभाग में हम पर हावी रहा. लेकिन हमारे हौसले पस्त नहीं हुए हैं. टूर्नामेंट में अभी काफी मैच खेले जाने बाकी हैं और उम्मीद है कि हम अगले मैच में अच्छी वापसी करेंगे.’’

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद: न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लैथम ने शतकवीर डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र की जमकर प्रशंसा करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के उद्घाटन मैच में मिली बड़ी जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को भी दिया. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 9 विकेट पर 282 रन ही बनाने दिए. इसके बाद कॉनवे (नाबाद 152) और रविंद्र (नाबाद 123) ने टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

लैथम ने मैच के बाद कहा, ‘‘रचिन और डेवोन ने निश्चित तौर पर बेहतरीन साझेदारी निभाई. हमारे गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 30 ओवर के बाद उन पर अंकुश लगाए रखा और उन्हें 282 रन पर रोकना शानदार था.’’ ICC World Cup 2023: रविचंद्रन अश्विन ने जमकर किया अभ्यास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में खेलने की संभावना

उन्होंने कहा,‘‘सबसे खुशी की बात यह रही कि डेवोन और रचिन ने गेंदबाजी के अनुकूल बल्लेबाजी की और उनके गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया. रचिन ने बेहतरीन पारी खेली और मुझे उस पर गर्व है.’’

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने स्वीकार किया है कि न्यूजीलैंड ने उनकी टीम को खेल के हर विभाग में परास्त किया. बटलर ने कहा,‘‘यह हार बेहद निराशाजनक है. न्यूजीलैंड खेल के हर विभाग में हम पर हावी रहा. लेकिन हमारे हौसले पस्त नहीं हुए हैं. टूर्नामेंट में अभी काफी मैच खेले जाने बाकी हैं और उम्मीद है कि हम अगले मैच में अच्छी वापसी करेंगे.’’

रविंद्र को वनडे करियर में अपना पहला शतक लगाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया और उन्होंने अपने सीनियर साथी कॉनवे का मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा,‘‘ आज का दिन शानदार रहा. गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन मैं भाग्यशाली रहा कि मेरे साथ क्रीज पर डेवोन था. मैंने उसके साथ काफी समय बिताया है और हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं. डेवोन के साथ बातचीत करने से मैं शांतचित होकर अपनी पारी आगे बढ़ाने में सफल रहा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Australia Babar Azam bangladesh BCCI Ben Stokes cricket australia David Warner Devon Conway England England and New Zealand England vs New Zealand hardik pandya Haris Rauf Heinrich Klaasen ICC ICC World Cup 2023 Jasprit Bumrah Jos Buttler KL Rahul Mohammed Siraj Netherlands New Zealand Pakistan Pat Cummins R Ashwin Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shubman Gill South Africa Sri Lanka Afghanistan Steve Smith Team India Tom Latham Virat Kohli World Cup world cup 2023 आईसीसी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 आर अश्विन इंग्लैंड इंग्लैंड और न्यूजीलैंड इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया केएल राहुल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खेल कप न्यूजीलैंड प्रतिक्रिया जसप्रीत बुमराह जोस बटलर टीम इंडिया टॉम लैथम डेविड वार्नर डेवोन कॉनवे नीदरलैंड न्यूजीलैंड पाकिस्तान पैट कमिंस बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई बेन स्टोक्स मोहम्मद सिराज रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप 2023 विराट कोहली शुभमन गिल श्रीलंका अफगानिस्तान साउथ अफ्रीका स्टीव स्मिथ हारिस रऊफ हार्दिक पांड्या हेनरिक क्लासेन

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\